फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस बोलिए, पैसे निकल आएंगे

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब एटीएम आपकी आवाज पहचान कर बोली गई रकम तुरंत मशीन से बाहर निकाल देगी। यही नहीं आपकी आंखों की पुतली और अंगूठे की छाप से आपकी पहचान करेंगे। आवाज, आंखों की पुतली और अंगूठे की छाप पासवर्ड का काम करेंगे। बैंक इस तरह के बायोमिट्रिक एटीएम मशीन लगाने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का पासवर्ड याद नहीं रख सकते, कोई बात नहीं। मशीन पर लगे नंबर नहीं पहचान सकते, नो टेंशन। एटीमए मशीन से पैसे निकालने के लिए किसी पासवर्ड की जरूरत नहीं है। महज मशीन में एटीएम कार्ड लगाने के बाद कार्ड होल्डर का मशीन के सामने खड़ा होकर इच्छित रकम बोलनी होगी। आवाज की पहचान होते ही मशीन से रकम (यदि खाते में उतना या अधिक रकम हो) बाहर आ जाएगी। यही नहीं यदि आवाज में दिक्कत हो तो एटीम मशीन आपकी आंखों की पुतली या अंगूठे की छाप का स्कैन करेगी और मशीन में इच्छित रकम भरते ही पैसे बाहर आ जाएंगे। लीड बैंक मैनेजर बीपी सिंह ने बताया कि सभी बैंक एटीएम कार्ड होल्डरों की सुविधा केलिए बायोमिट्रिक एटीएम मशीन लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इन मशीनों का यह फायदा है कि केवल कार्ड होल्डर ही एटीएम मशीन से रकम निकाल पाएगा। इससे एटीएम कार्ड होल्डरों के साथ एटीएम कार्ड बदलकर उनके पासवर्ड हासिल कर उनका खाता खाली कर देने वाली ठगी की घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बैंकों ने प्रायोगिक तौर पर ऐसी बायोमिट्रिक एटीएम मशीन लगाई भी हैं। अब इन मशीनों को हर बड़े शहर में लगाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें