छह सौ से ज्यादा ग्राम पंचायतों की उत्पादकता का निष्कर्ष 99 गांवों से निकाला जाएगा। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़ी निगरानी में रबी की फसल की क्राप कटिंग कराई जाएगी। ब्लाकवार अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। डीएम ने क्राप कटिंग की रिपोर्ट 25 अप्रैल तक तलब की है। किसानों को दैवीय आपदा से फसलों में भारी नुकसान होने के बाद भी राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
क्योंकि कर्मचारी कम नुकसान दर्शाकर बीमा कंपनी को फर्जी आंकड़े भेज देते हैं। खरीफ की फसल में भी ऐसा ही किया। सूखा पड़ने के बाद भी इतना कम नुकसान बता दिया कि क्लेम के रूप में किसानों को दो रुपये से लेकर 50 रुपये ही मिले हैं। फर्जीवाड़े का मामला सुर्खियों में आने के बाद डीएम ने ब्लाकवार नए सिरे से कमेटियां बना दी हैं। साथ ही 99 गांवों का चयन किया गया है।
इन गांवों से ही अधिसूचित फसलों में नुकसान का गुणा-भाग निकाला जाएगा। डीएम ने क्राप कटिंग की रिपोर्ट 25 अप्रैल तक तलब की है। निगरानी के लिए ब्लाकवार अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इनमें जिला कृषि अधिकारी, एडीओसी, एडीओ, संबंधित खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ भी शामिल हैं। क्राप कटिंग इस बार अधिकारियों की निगरानी में कराई जाएगी। डीएम खुद भी खेतों पर जाकर क्राप कटिंग की निरीक्षण करेंगे।
क्राप कटिंग के लिए चयनित गांव
अजयपुर, पनवड़िया, सिकरौल, बीसरी, नौरंगपुर, तुमड़िया, अशोकपुर, अजीतपुर, पहाड़ी, चमरपुरा, जटपुरा, बहपुरा, अब्बासनगर, दरियागंज, आगापुर, मढौली, पसियापुरा जनूबी, बढ़पुरा शुमाली, अलीनगर शुमाली, जुठिया, हरैटा, पीपलगांव, मड़ैयान उदयराज, ककरौवा, बगी, मुल्लाखेड़ा, सिकरौरा, सिरसखेड़ा, पिपलिया गोपाल, मनकरा, खाता, धुरियाई, चंदायन, परैवा, दनकरा, सराय कदीम, हामिदाबाद, मानपुर ओझा, कुर्थिया, डोहरिया, मुंडिया खुर्द, गंगापुर कलां, बमनपुरा, सिसौना, गोधी, मुबारकपुर,पीपली नायक, भटपुरा, चंद्रपुरा सीकम, जटपुरा, धनुपुरा, बादली, झुरकझुंडी, परशुपुरा, सरकथल, देवीपुरा, लालपुर कलां, प्रानपुर, चक खरदिया, लखमन नगला, सेंटाखेड़ा, मिलक नगली, दलेलनगर, दढिय़ाल, मेवला कलां, अहमदनगर, रतुआ नगला, गांगन नगला, लाड़पुर बीबी, टोढ़ीपुरा, सहरिया नरपत, जटपुरा, सैफनी, खरसौल, मधुकर, बमनपुरी, सराए महेश, बड़ागांव, करैथी, खंजीपुरा, धुरियाई, मतवाली, चंदपुरा सालिस, भौंरकी जदीद, निस्वा, पटवाई, चौकोनी, ढकिया, हिम्मतपुर, ऊंचागांव, सहबिया कलां, नानकार, बंदार, जैतोली, चंदपुर कलां, रम्पुरा, मोतीपुरा, पैगूपुरा, डोहरिया।