रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
मंगलवार को स्नातक प्रथम वर्ष की पहले सेमेस्टर की परीक्षा में राजकीय रजा डिग्री कालेज में पहली पाली में बीएससी गणित विषय की परीक्षा थी। गणितविषय की परीक्षा में 130 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 123 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, सात परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में फिजीकल एजुकेेशन की परीक्षा थी। जिसमें 33परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 32 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी परीक्षा ने अनुपस्थित रहा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में पहली पारी में बीएससी गणित विषय की परीक्षा थी। जिसमें दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वच्छता, हैंडवाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। मंगलवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।