फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ परीक्षार्थियों ने छोड़ी विवि सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

गुरुवार को राजकीय रजा डिग्र्री कालेज में पहली पाली में बीबीए विजनेस स्टडी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा थी। जिसमें 12 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में बीएससी जंतु विज्ञान की परीक्षा थी। जिसमें 344 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 324 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय महिला डिग्री कालेज में दूसरी पाली में दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा में चार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रही। तीसरी पारी में जंतु विज्ञान की परीक्षा में 48 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा थी। जबकि एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और महिला डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। गुरुवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें