फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बिजली चेकिंग के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रात में बिजली चेकिंग करने के विरोध में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिलासपुर गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि रात्रि बिजली चेकिंग करने से लोगों की नींद खराब होती है। रात में चेकिंग होने से जनता परेशान है। रमजान माह में बिजली चेकिंग पूरी तरह बंद होनी चाहिए। उन्होंने बिजली की आंख मिचौनी पर भी रोष प्रकट किया। एक तरफ मच्छरों के प्रकोप से जनता चैन से सो नहीं पा रही है। मुख्य मंत्री के 24 घंटे बिजली देने के वादे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेसियों ने बिजली विभाग पर गरीबों का शोषण करने का आरोप भी लगाया। बिजली कटौती का हाल यह है कि 24 घंटे में मात्र 10 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। इस मौके पर सय्यद फैसल हसन, रहमान अली, इरफान मंसूरी, मणि कपूर, आमिर, इमरान खां, गुलफाम, अमान मियां, फैज, नावेद मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें