फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़े लिखे बेरोजगारों को नौकरी दी, कोई पाप नहीं किया: आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़े लिखे बेरोजगारों को नौकरी दी, कोई पाप नहीं किया: आजम
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां ने जलनिगम में नियम विरुद्ध तरीके से भर्ती करने के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमने पढ़े लिखे बेरोजगारों को नौकरी दी है, कोई पाप नहीं किया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। बोले कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी। एक स्टेट के मंत्री ने पढ़े लिखे बेरोजगारों को नौकरी दी है। इसमें कहीं पैसे के लेनदेन की कोई शिकायत नहीं है। कहा कि ये युवा हाईकोर्ट से भी मुकदमा जीत चुके हैं और सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार की अपील डिसमिस कर दी। आजम खान ने कहा कि हमारी सरकार ने रोजगार दिया है, लिया नहीं है। युवाओं को रोजगार देने की जो भी सजा होगी भुगतेंगे। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं से नौकरियां छीन कर उनके हाथों में भीख का कटोरा दे रही है। सरकार हर नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती देकर बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां आजम खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एसआईटी ने जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खान और तत्कालीन एमडी पीके आसुदानी पर कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। एसआईटी ने शासन को भेजी अपनी जांच रिपोर्ट में आजम खान और पीके आसुदानी पर मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें