फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद फिर भी कर दिया तड़ीपार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद फिर भी कर दिया तड़ीपार
विज्ञापन

रामपुर। जेल में बंद रहने के बाद भी एक बंदी को ही तड़ीपार कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इस कार्रवाई से सवालिया निशान लग गए हैं।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र के सट्टेबाज नाजिम को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस पर शहर में सट्टे का संचालन करने का आरोप है। पूर्व सिपाही की शिकायत के आधार पर सट्टेबाजी का आरोप उस पर लगा था और इसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर कार्रवाई हो जाने के बाद पुलिस ने नाजिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस पर करीब 40 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। इस बीच प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अब सट्टेबाज को जिला बदर भी कर दिया गया है। जेल में बंद बंदी को जिला बदर किए जाने के बाद इस कार्रवाई पर सवालिया निशान लग रहे हैं। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि नाजिम पहले जिला बदर किया गया और पुलिस ने उसे बाद में पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें