फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आनी विस क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी/निरमंड(कुल्लू)।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने दलाश में बहुतकनीकी संस्थान की आधारशिला रखी, जिस पर 4.75 करोड़ रुपये की आवर्ति राशि के अतिरिक्त 26.25 करोड़ खर्च होंगे। इस संस्थान में पांच इंजीनियरिंग शाखाएं होंगी और प्रत्येक शाखा में 60 छात्र प्रवेश लेंगे। कुछ माह पूर्व ही मुख्यमंत्री ने दलाश में इस संस्थान को खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 3.16 करोड़ रुपये की लागत से निरमंड में नवनिर्मित 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भवन, दलाश में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उपमंडल तथा निरमंड में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्टेडियम का उद्घाटन किया। उन्होंने 1.67 करोड़ की लागत से कुर्पण खड्ड पर निर्मित केदस पुल का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने डीम-डोभा और मरेहड़ी के लिए अरसू में 2.46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र की लगभग 3500 की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को बोनस आवंटित करने के साथ-साथ दूध की बाल्टियां वितरित कीं और मिल्क बूथ भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने निरमंड में राजकीय डिग्री कॉलेज भवन की आधारशिला रखी, जिसके लिए प्रारंभिक तौर पर पांच करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। कॉलेज के निर्माण पर कुल 12.50 करोड़ की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत चायल के अंतर्गत अन्य जलापूर्ति योजनाओं की आधारशिलाएं भी रखीं। चायल-सराहन-नोर और राहणू जलापूर्ति योजनाओं पर 4.58 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और इससे क्षेत्र की लगभग 5000 की आबादी लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री ने उरटू के देयोगी में आयुर्वेदिक औषधालय भवन की आधारशिला भी रखी। इस भवन के निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें