फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ठियोग में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोश रैली उग्र न हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

रैली में क्षेत्र के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने मौजूदगी दर्ज करवाई। ठियोग में कार्यकर्ताओं की भीड़ अधिक न होने के कारण मात्र एक घंटे बाद ही जनसभा को भी समाप्त किया गया। रैली के दौरान पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा कि प्रदेश में आम जनता का जीना भी दुश्वार बना हुआ है। कोटखाई गुड़िया और होशियार सिंह के हत्याकांड के अलावा प्रदेश में हत्याओं और दुराचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान, भाजयुमो महासू जिलाध्यक्ष अशोक कंवर, संदीप गांगटा, राकेश वर्मा के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें