फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में दुरुस्त हो ट्रैफिक व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने और गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने शनिवार को आनी में डीएसपी और एसएचओ को पुलिस पब्लिक मीटिंग के दौरान निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आनी में एक सप्ताह के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जनता का सहयोग पुलिस को नहीं मिल पाएगा, तब तक किसी भी अव्यवस्था से निपटना आसान नहीं है।
विज्ञापन

एसपी ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। इससे पहले एसपी ने पुलिस थाना आनी और लूहरी चौकी का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था को जांचा। उन्होंने डीएसपी बलदेव ठाकुर और एसएचओ को बिना लाइसेंस, परमिट और जरूरी दस्तावेजों के सवारी या माल वाहक के चालकों की धरपकड़ के निर्देश दिए है। उन्होंने आम जनता की सहायता के लिए 24 घंटे शिकायतें और सुझाव देने और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 8219681600 और 8219681601 दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इस पर शिकायतकर्ता बिना किसी डर और झिझक के पुलिस से संबंधित कोई भी शिकायत सुझाव और सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल आनी के उप प्रधान फकीर चंद वर्मा, पुलिस सामुदायिक योजना के सदस्य नूर दास, शशि मल्होत्रा, ख्याले राम शर्मा, सुषमा भारद्वाज, कपिल, मोहन सूद सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें