रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो दिन में शराब बेचने और बनाने के 702 मामले दर्ज कर 714 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले में शराब बेचने और अवैध रूप से शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ तीन दिन का एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दो दिन पूरे होने के बाद पुलिस ने 18589 लीटर देशी शराब और 22 पव्वे अंग्रेजी शराब के पकड़ लिए है। इसके अलावा पुलिस ने 120 अवैध शराब की भट्टियां बरामद कर 69690 लीटर शराब नष्ट कर दी है। संवाद