फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर को मिले 70 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश के पांच हजार नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों में से 70 स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर में बने हैं, जिनका वर्चुअली लोकार्पण किया गया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पांच हजार नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों के लोकार्पण किया, जिसमें 70 स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर के भी शामिल हैं। जिला चिकित्सालय परिसर में लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्रों का विधिवत शुभारंभ किया। नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्रों में शाहबाद में 24, मिलक में दस, सैदनगर में दस, स्वार में दस, बिलासपुर में सात, चमरौआ में आठ और टांडा का एक केंद्र शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार वृद्धि करना और प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। स्वास्थ्य उप केंद्रों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर तरीके से पहुंच हो सकेगी। सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत समय-समय पर संचालित होने वाले टीकाकरण और स्वास्थ्य कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को भी अधिक मदद मिल सकेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मित्रा, एसीएमओ मनोज शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें