रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में मतदान लगाए गए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरु हो गया है। पहले दिन प्रशिक्षण से 69 कर्मचारी हाजिर रहे। जिनमें 30 पीठासीन अधिकारी व 39 मतदान अधिकारी शामिल हैं।
लोकसभा उपचुनाव के तहत रामपुर में 23 जून को मतदान होगा। इसके लिए दयावती मोदी अकादमी में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरु हो गया है। पहले दिन जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार व मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। दिन 69 कार्मिक गैरहाजिर रहे, जिनमें 30 पीठासीन अधिकारी और 39 मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्मियों से बातचीत की तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी व अपर प्रभारी कार्मिक राजेश कुमार को निर्देशित किया कि यदि 11 जून तक गैरहाजिर कार्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया, तो इन सभी गैरहाजिर कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार ने बताया कि तीन पालियों में 1716 कार्मियों का प्रशिक्षण प्रस्तावित था, जिसमें 69 कार्मिक गैरहाजिर रहे हैं। प्रशिक्षण स्थल पर कार्मिकों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं को चिन्हित करने के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, ताकि ऐसे कार्मी जो किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं अथवा उनकी ऐसी गंभीर समस्या है, जिसके कारण वे निर्वाचन प्रक्रिया में ड्यूटी करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें भी नियमानुसार निर्वाचन ड्यूटी से छूट प्रदान की जाएगी, परंतु निर्धारित प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहना निर्वाचन कार्य के प्रति कार्मिकों की उदासीनता और लापरवाही का प्रतीक है, जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रभारी अधिकारी कार्मिक के निर्देश पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। पूर्व में आयोजित विधानसभा चुनाव में भी गैरहाजिर रहने वाले कार्मियों खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसी महिला कर्मचारी जिनकी निर्वाचन में ड्यूटी लगाई गई है और उनके बच्चे छोटे हैं, तो उनकी सुविधा के लिए भी प्रशिक्षण स्थल पर बेबी फीडिंग रूम तैयार किया गया है, ताकि वे अपने बच्चों को फीडिंग करा सकें तथा उन महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।