रामपुर। विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह से रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। लेकिन तीन बीत जाने के बाद भी कोई मांग पूरी नहीं होने पर रोडवेज कर्मियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तमाम रोडवेज कर्मी नए रोडवेज बस अड्डे पर तीन दिन से धरना दे रहे है। पदाधिकारियों ने 22 जून को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया था। जिसमें कर्मचारियों का भुगतान न करना, जबरन ड्यूटी कराना, वाहनों की मरम्मत कराने समेत कई अन्य मांगों को हल करने की बात कही गई थी। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी इसका कोई समाधान नहीं हुआ था। जिससे कर्मियों में रोष था। शुक्रवार से यह लोग धरना प्रदर्शन के दे रहे है। लेकिन उसके बाद भी इनकी मांगे नही सुनी जा रही है। जिसको लेकर कर्मियों में काफी गुस्सा है। इस धरने की अध्यक्षता अंतरप्रीत सिंह द्वारा की गई। संचालन राजवीर सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर, विजय पाल सिंह, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, राजीव गुप्ता, शशिकांत सिंह, ओमपाल, राम सिंह, सुनील कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।