रामपुर। पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड से ऋण लेने वाले बकाएदारों की आरसी जारी की गई है। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितिक वर्मा ने कहा कि बकाएदार कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बकाया धनराशि विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करें।