फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे में लेकर किया जाए टिकट आवंटन : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। वीरवार को विश्राम गृह आनी में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक हुई। अध्यक्षता बीसीसी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जल्द आनी विस क्षेत्र से उम्मीदवार का चयन करे, जिससे समय रहते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकाल के समय हुए विकासात्मक कार्यों का पूरा प्रचार-प्रसार हो सके।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में ब्लॉक कांग्रेस ने कहा कि भरोसे में न रखकर टिकट का आवंटन किया गया तो उसे ब्लॉक कांग्रेस नामंजूर करेगी। उन्होंने आलाकमान से मांग की है कि समय रहते सही उम्मीदवार और जमीनी हकीकत को देखकर टिकट आवंटित करे। बैठक में आनी कांग्रेस के महासचिव परसराम ने टिकट को लेकर अपनी दावेदारी जताई। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें मौका दिया जाए तो निश्चित तौर पर वह इस सीट पर विजय हासिल करेंगे। वह कांग्रेस के लिए एक सच्चे सिपाही की तरह काम करते आए हैं, जबकि इससे पूर्व वह आनी सदर पंचायत के प्रधान भी रहे हैं, जबकि संपूर्ण स्वच्छता अभियान में खंड समन्वयक के पद पर हैं। राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र कायथ ने कहा कि हर चुनावों में वह निरमंड क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए काम करते आए हैं। इस बार उम्मीदवार का चयन आनी से होना चाहिए। उन्होंने निरमंड क्षेत्र के लोगों से भी आह्वान किया है कि वे इस बार आनी के लोगों का सहयोग दें। बैठक में अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि विस चुनाव अब निकट आ रहे हैं, इसलिए हर कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में जुटने से पूर्व अपनी-अपनी जिम्मेवारियां समझें। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकृष्ण वर्मा, फकीरचंद वर्मा, घनश्याम ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, चंद्रकेश, हिम्मत राम, महेंद्र कायथ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा वर्मा, युकां अध्यक्ष ओमप्रकाश, हितेश कायथ, मनोहर चौहान, जियालाल वर्मा, तिलक वर्मा, पप्पू सत्य, यजविंद्र सहित कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें