फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 लापता कोरोना संक्रमितों का पता लगाएगा खुफिया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में रविवार तक 130 संक्रमितों के नाम-पता गलत पाए गए हैं। इसमें 61 लोगों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। अब इन संक्रमितों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खुफिया विभाग से लोकेशन ट्रेस करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच गलत सूचना देकर अपनी और अन्य लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले बड़ी चुनौती बन रहे हैं। रविवार तक आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 130 लोगों ने मोबाइल नंबर गलत और पूरे पते की जगह जिले, तहसील या ब्लॉक का ही नाम लिखा था। इससे स्वास्थ्य विभाग 61 लोगों की लोकेशन ट्रेस नही कर पाया है। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग को उन्हें तलाश कर उपचार किट देने और अन्य लोगों से संपर्क में आने से रोकने में परेशानी हो रही है। ऐसे में गलत पते दर्ज कराकर जहां लोग अपनी और संपर्क में आने वाले लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं तो वहीं तमाम आशंकित लोगों के सैंपल लेते समय समुचित जानकारी न लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी लापरवाही ही दर्शा रहे हैं। क्योंकि इनमें से ही कई लोग जब रिपोर्ट आने पर संक्रमित पाए जाते हैं, तो उनका पूरा सही पता न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को ही इन लोगों को तलाशने में परेशानी हो रही है। 61 लोगों की लोकेशन ट्रेस न होने पर स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की तलाश करने के लिए खुफिया विभाग की मदद ले रहा है। इसके बाद खुफिया विभाग को 61 लोगों की लोकेशन ट्रेस करने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें