रामपुर। दयावती मोदी अकादमी में मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कर्मचारियों को जिम्मेदारी से विधानसभा चुनाव कराने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण शिविर में 56 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से दयावती मोदी अकादमी में प्रारंभ हुआ था। प्रशिक्षण रविवार को भी दिया गया। दो पालियों में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को मतदान कार्य की बारीकियों को बताया दया। सभी कर्मचारियों से निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप मतदान कार्यक्रम को संपन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण के तीसरे दिन विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के प्रशिक्षण में 12 पीठासीन अधिकारी, 11 मतदान अधिकारी प्रथम, 10 मतदान अधिकारी द्वितीय और 23 मतदान अधिकारी तृतीय गैरहाजिर रहे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने सभी गैरहाजिर कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले प्रशिक्षण दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार ने बताया कि सात फरवरी को रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत तैनात की गई मतदान पार्टियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।