फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों का निस्तारण न होने पर सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के माध्यम से पंचायती राज मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क में एकत्र कर्मियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सफाई कर्मियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। सफाई कर्मियों की सफाई नायक व सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति को भेजा गया प्रस्ताव अभी तक लंबित है। जबकि नगर निगमों में इस प्रकार पदोन्नति होती है। सफाई कर्मियों ने उनसे सफाई के अलावा कोई अन्य कार्य न लिए जाने का भी मुद्दा उठाया। इसके बाद प्रशासन को दस सूत्रीय ज्ञापन भेजा, जिसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने, एसीपी का लाभ दिए जाने, शासन में विचाराधीन सेवा नियमावली तत्काल बनवाए जाने, मासिक बिल के आधार पर वेतन भुगतान की संस्तुति किए जाने, लंबित डीए एरियर भुगतान समेत अन्य मांगों को शामिल किया गया है। इस दौरान इंदल सिंह, अतीक रहमानी, अनवार हुसैन, रवि कुमार, राजवीर सिंह, शेर सिंह सागर, राम सिंह, प्यारे सिंह, सुरेंद्र गंगवार, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें