फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने नगर पंचायत कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता बुधवार दोपह रजिला संगठन मंत्री बुंदू फौजी के नेतृत्व में एकत्र होकर नगर पंचायत कार्यालय जा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों के आवास बनाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही सीडीओ के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर शाहबाद में बनाए जा रहे आवासों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की और अपात्रों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से काटकर पात्रों के नाम आवासों में शामिल किए जाने की मांग की। जिससे इस योजनाका गरीबों को लाभ मिल सके। प्रदर्शन के दौरान खुशीराम यादव, अखलाकअहमद, सरफराज ,सरताज, फरीद, फहीम, अजीम, अंसार, नदीम, बब्लू सहित तमाम भाकियू कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें