फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ खूब चला प्रशासन का डंडा, अब तक वसूला 51.11 करोड़ रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में अवैध खनन करने के मामलों में बीते एक साल में जिला प्रशासन का डंडा खूब चला। यहां प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 51.11 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला तो तीन जेसीबी संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। वहीं नियमों की अनदेखी के मामले में 26 स्टोन क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

स्वार व टांडा क्षेत्रों में खनन के लिए आवंटित पट्टे और स्टोन क्रशरों पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ नियमित समीक्षा बैठकों के दौरान भी यह निर्देश देते रहे हैं कि खनन क्षेत्रों व संचालित स्टोन क्रशरों पर संबंधित एसडीएम औचक रूप से पहुंचकर मानकों के अनुपालन की स्थिति का सत्यापन करें तथा एनजीटी और सरकार के निर्देशों के प्रति गंभीरता न बरतने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माना सहित अन्य गंभीर कार्रवाई कराएं। उसका सकारात्मक प्रभाव भी नजर आया। एसडीएम के निरीक्षणों में कई कमियां पाई गईं, जिसके बाद अप्रैल 2022 में ही पट्टी कलां के मोहम्मद बाबर पर 26.94 लाख रुपये, बाजपुर के विक्की सागर पर 18.17 लाख रुपये, पट्टी कलां के मुस्तकीम अली पर 66.65 लाख रुपये, सतविंदर सिंह पर 18.57 लाख रुपये, कासिम अली आदि पर 6.55 लाख रुपये, मोहम्मद उमर उल्ला बक्श पर 3.98 लाख रुपये, घोसीपुरा के दलवीर पर 5.92 रुपये, सीतारामपुर के मीलाल पर 3.21 रुपये, पट्टी कलां के मुजाहिद इस्लाम पर 3.18 लाख रुपये, मोहम्मद सालिम पर 5.36 लाख रुपये, करीमपुर के रक्षपाल पर 10.79 रुपये, बाजपुर के गुलाम हुसैन पर 11.36 लाख रुपये एवं पट्टी कलां के जाकिर पर 3.18 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बीते एक साल में अपने खेतों से अवैध तरीके से खनन कराने वाले 139 मामले चिन्हित किए गए हैं, जिनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार 46.84 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया जा चुका है। वर्तमान में जिले में बालू व आरबीएम खनन के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार तीन परमिट छह माह की अवधि के लिए और तीन परमिट तीन माह की अवधि के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आवंटित किए गए हैं। गत एक वर्ष के दौरान अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 890 संलिप्त वाहन स्वामियों से 2.14 करोड़ रुपये अर्थदंड के रूप में जमा कराए जा चुके हैं। साथ ही अवैध खनन क्षेत्र से बरामद तीन जेसीबी को भी पुलिस ने सीज किया है। साथ ही जेसीबी स्वामियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। जिले में 40 स्टोन क्रशर भी संचालित हैं, जिनमें 26 स्टोन क्रशर संचालकों पर 30 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया जा चुका है।
--------------------
-बयान-
-जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही हैं। खनन क्षेत्रों में भू तत्व एवं खनिकर्म के तहत निर्धारित प्रावधानों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी, रामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें