रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्व विद्यालय की गुरूवार को हुई परीक्षा में 764 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 45 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परीक्षा कोरोना गाइड लाइन को अपनाते हुए कराई गई।
शहर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को पहली पारी में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की समाजशास्त्र अर्थशास्त्र और वित्तीय प्रबंधन की परीक्षा थी। दूसरी और तीसरी पाली में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की शिक्षा शास्त्र, दर्शन शास्त्र और मनोविज्ञान की परीक्षा हुई। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 357 में से 333 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 98 परीक्षार्थियों में से 94 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में 35 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महा विद्यालय में पहली पाली में 256 परीक्षार्थियों में से 241 परीक्षार्थी परीक्षा दी। 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 38 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में 25 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया था। थर्मल स्कैनिंग के बगैर किसी भी कर्मचारी, स्टाफ और परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षा केंद्र के फर्नीचर आदि को सैनिटाइज किया गया था। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार की गई थी।