रामपुर। चार परीक्षा केंद्रों पर हुई सीबीएसई 12 वीं की टर्म-2 की हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल विषय की परीक्षा दी। जबकि, एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी।
बृहपतिवार को इंटर हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल विषय की परीक्षा थी। परीक्षा ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी,सेंट मेरी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल, सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,आरएएन पब्लिक स्कूल और न्यू एज पब्लिक स्कूल बिलासपुर परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 44 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमे से 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, एक परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहा। सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। संवाद