रामपुर। शासन के आदेश पर जिला कारागार रामपुर से 40 कैदियों को बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया है। उधर दो अक्तूबर को रिहाई की आस लगाए बैठे करीब 15 कैदियों को निराशा हाथ लगी है। शासन ने रामपुर जेल में बंद कैदियों को इस बार दो अक्तूबर को रिहा नहीं किया।
शासन ने रामपुर जेल में सात या उससे अधिक सजा पाने वाले कैदियों को बरेली जेल स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए थे। आदेश के बाद जिला कारागार से 40 कैदियों को बरेली जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। उधर दो अक्तूबर को रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे 15 कैदियों को निराशा हाथ लगी है। शासन ने इन सभी के आवेदनों को निरस्त कर दिया है। इस कारण बृहस्पतिवार को किसी को भी रिहाई नहीं मिल पाई। शासन की गाइडलाइन के अनुसार जिला स्तरीय समिति की ओर से प्रस्ताव भेजा जाता है। जिसके बाद मुख्यालय और राज्य सरकार की मंजूरी के बाद रिहाई दी जाती है।
जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर कैदियों को बरेली जेल स्थानांतरित किया गया है। इस बार दो अक्तूबर को शासन ने रामपुर जेल से किसी भी कैदी के रिहाई के आदेश जारी नहीं किए थे।