फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंदिर की जमीन से 35 आम के पेड़ चोरी, एसपी से शिकायत

Fri, 24 Jul 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव स्थित शिवजी महाराज मंदिर की जमीन से 35 आम के पेड़ चोरी हो गए। इस संबंध में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शांति प्रसाद का आरोप है कि सात फरवरी 2026 की रात फलदार आम के पेड़ों को जेसीबी से काटकर उठा लिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। अधिकारियों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए, लेकिन बाद में कटे पेड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाने का आरोप है। शांति प्रसाद ने बताया कि पहले की शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें