सैफनी। थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
युवती ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी पहचान एक युवक और उसकी बहन से हुई थी। युवक की मां ने भी अपने बेटे से शादी कराने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि शादी का वादा कर युवक लगातार दुष्कर्म करता रहा। 30 जून को युवक ने शादी से इन्कार कर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि सैफनी पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने तीन जुलाई को उसे थाने बुलाकर समझौते का दबाव बनाया। सुनवाई न होने पर युवती ने बृहस्पतिवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी पंकज पंत ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद