फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बार काउंसलिंग के बाद भी आईटीआई में 326 सीट रह गईं रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश के लिए आठवीं काउंसलिंग होने के बाद भी विभिन्न ट्रेडों में बालिका वर्ग की 263 और बालक वर्ग की 63 सीट खाली रह गई हैं। अब खाली रह गई सीटों पर प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व आईटीआई परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। जिले भर के पांच राजकीय आईटीआई कॉलेजों में विभिन्न ट्रेड में 1680 सीटों पर प्रवेश होने थे। जिसके लिए 3500 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर प्रवेश के लिए बुलाया गया था। विभिन्न ट्रेड में प्रवेश के लिए सात बार काउंसलिंग कराई। करीब तीन माह तक सात चरणों में हुई काउंसलिंग के बाद भी बालिका और बालक वर्ग की 326 सीटों पर प्रवेश नहीं हुए। इसके बाद शासन ने रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश का एक मौका ओर दिया। 30 दिसंबर को काउंसलिंग कराकर रिक्त सीटें भरने का निर्णय लिया गया। 30 दिसंबर को हुई काउंसलिंग में दिनभर में पांच-छह अभ्यर्थी ही काउंसलिंग कराने पहुंचे। लेकिन, मनपंसद ट्रेड में प्रवेश न मिलने के बाद वह भी बिना प्रवेश लिए वापस हो गए। जिसके कारण कोई भी प्रवेश नहीं हुआ।
बालिकाओं की ड्रेस मैकिंग, कस्टयूमरोलोजी, इंब्रायडरी, फैशल टेक्नोलॉजी और सिविंग टेक्नोलॉजी के लिए 424 सीटों पर प्रवेश लिए जाने थे। लेकिन अंतिम काउंसलिंग के बाद 263 सीट रिक्त रह गईं। जबकि, पुरुष वर्ग की पेंटर और प्लंबर की 63 सीट भरने से रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें