फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवड़िया बिजलीघर में फाल्ट से गुल हुई आधे से अधिक शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर। पनवड़िया स्थित 132केवी बिजलीघर में ट्रांसफार्मर में फाल्ट से आधे से अधिक शहर की बिजली गुल हो गई। फाल्ट के कारण करीब 75 फीसदी आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोकल फाल्ट के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कभी लोकल फाल्ट तो कभी पनवड़िया बिजलीघर फाल्ट में कारण बिजली गुल रही। पनवड़िया स्थित 132 केवी बिजलीघर में नगर के बिजलीघरों को आपूर्ति करने वाले 40एमवी के ट्रांसफार्मर की लीड में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे करीब फाल्ट हो गया। जिस कारण शाहबाद गेट, किला, रजा इंटर कालेज, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट, डूंगरपुर आदि बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आनन-फानन में ट्रांसफार्मर लीड की मरम्मत के लिए कार्य शुरू किए गए। इसमें समय लगने के कारण इन बिजलीघरों की आपूर्ति सुचारू करने के लिए एक अन्य 63एमवी ट्रांसफार्मर पर सप्लाई शिफ्ट की गई। जिस कारण करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पहले किला बिजलीघर क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक लगातार ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट के कारण बिजली गुल रही तो शाहबाद गेट बिजलीघर क्षेत्र में शाम सात बजे करीब एक बार फिर बिजली हो गई। पूरे दिन बिजली की आंखमिचौली से लोग खासा परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें