फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग कें मुताबिक उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 217 लोगों के सैंपल लिए। इसमें 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर में आज 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने ननखड़ी खंड की खमाड़ी पंचायत के करोली गांव जो पिछले कल कंटेनमेंट जोन घोषित किया है, वहां जाकर स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होेंने लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की। एसडीएम ने करोली गांव के 19 कोरोना पॉजिटिव परिवारों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी पूछा। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी और पंचायत प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें