रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में 24 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
बुधवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पहली पाली में हिन्दी साहित्यिक विषय की परीक्षा हुई। इसमें 805 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 788 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि, 17 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में शाम को बीएससी भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी, जिसमें 129 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चार अनुपस्थित रहे। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पहली पाली में हिन्दी साहित्यिक विषय की परीक्षा में 208 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 205 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन विद्यार्थियाें ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरी पाली में भौतिक विज्ञान विषय कर परीक्षा में पंजीकृत दोनों परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वच्छता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। बुधवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।