रामपुर। दीपावली के अवसर पर जिले के 2.11 लाख उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ मिला है। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी के चेक वितरित किए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत प्रति सिलेंडर 872.21 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जिसमें केंद्र सरकार 319.45 रुपये और राज्य सरकार 552.76 रुपये का योगदान दे रही है। जिले में अब तक 2.41 लाख उज्ज्वला कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं ने लखनऊ से सीधे प्रसारित मुख्यमंत्री के संदेश को भी सुना और योजना के लाभों पर प्रसन्नता व्यक्त की।