फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में सोमवार को कोविड-19 के 21 मामले सामने आए हैं जबकि 46 रोगियों ने कोरोना को मात दी है। इससे जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2827 हो गई है। जिले में सोमवार को कोविड-19 के 349 सैंपल लिए गए थे। इसमें 21 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 226 है। जिले में 78 सेैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। इसके अलावा आईजीएमसी भेजे गए 267 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
बरी से 13 मामले, निचार से 2 , तरांडा से एक, मूरंग से 2, एक टिडोंग जल विद्युत परियोजना और एक मूरंग कोषागार का कर्मचारी है। रिब्बा से एक, कोठी से एक और तांगलिंग से एक मामला सामने आया है। जिले में अभी तक कोविड-19 के 49364 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 46008 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी तक कुल 3089 मामले पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें