सराहन में स्थित बौंडा में आईटीबीपी की 19वीं बटालियन स्थापना दिवस मनाते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सराहन स्थित बौंडा में आईटीबीपी की 19वीं बटालियन ने वीरवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। 19वीं बटालियन के 32वें स्थापना दिवस पर कमांडेंट टी. सजीत सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कोरोना नियमों का पालन करते हुए सहायक कमांडेंट संदीप कुमार ने नेतृत्व में बटालियन के जवानों ने सलामी दी। कमांडेंट ने परेड की सलामी ली और अधिकारियों और जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी।
उन्होेंने बताया कि 19वीं बटालियन की स्थापना 22 अप्रैल 1989 को कुल्लू के बबली में हुई थी। स्थापना में तत्कालीन कमांडेंट जेसी राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 19वीं बटालियन 2014-2015 और 2017 में सर्वोत्तम बॉर्डर बटालियन भी चयनित हुई है। आईटीबीपी ने आसपास के क्षेत्र में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम, वाकथन क्वीज कंपटीशन, स्वच्छता रैली का आयोजन करवाया।
स्वच्छता ही सेवाएं संविधान दिवस एक भारत श्रेष्ठ भारत, सिंगल यूज प्लास्टिक, जल शक्ति अभियान, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, शहीद स्मृति दिवस, फिट इंडिया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट अविनाश डॉ. मधुर महाजन सहित अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।