किन्नौर जिले के रल्ली के पास ग्लेशियर का हटाने में जुटी जेसीबी मशीन
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रल्ली के पास बुधवार देर रात को ग्लेशियर गिरने के बाधित नेशनल हाईवे को प्राधिकरण ने 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की संास ली है। रल्ली के पास बाधित मार्ग को बहाल कर दिया है, लेकिन ग्लेशियर प्वाइंट पर अभी भी खतरा बना हुआ है। जिले में लगातार बारिश और बर्फबारी होने से बागवानों की चिंता भी बढ़ गई है।
एसडीएम कल्पा अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि एनएच प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच-5 को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि रल्ली के पास पिछले कल ग्लेशियर गिरने से अभी भी खतरा बना हुआ हेै।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि आवाजाही करते समय सावधानी बरतें, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि हाईवे को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब रिकांगपिओ से रामपुर और शिमला की ओर बसों की आवाजाही जारी हो गई है।