फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन बॉक्स के टूट तोड़कर बिजली चोरी, 42 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। रात के अंधेरे में जंक्शन बॉक्स के ताले तोड़ने के बाद लाइन जोड़कर बिजली चोरी की जा रही है। इसको लेकर विभाग की ओर से रात में ही चेकिंग की जा रही है, जिसके तहत एक ही दिन में 42 लोगों की लाइन अवैध रूप से जुड़ी हुई मिली। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से बिजली चोरी रोकने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी बिजली चोरी नहीं रूक पा रही है। आलम यह है कि हर माह करोड़ों रुपये की बिजली रास्ते से ही गायब हो जाती है। यही वजह है जो विभाग की ओर से सर्वाधिक बिजली चोरी वाले फीडर चयनित किए हैं। इन क्षेत्रों में लोग रात को सीधे जंक्शन बॉक्स से तार जोड़कर सप्लाई चालू कर लेते हैं और सुबह होते ही लाइन हटा लेते हैं। ऐसे में जब विभाग की ओर से चेकिंग की जाती है तो लाइन नहीं होती, जिस कारण विभाग चोरी नहीं पकड़ पाता। ऐसे में अब विभाग की ओर से चेकिंग की रणनीति में बदलाव किया है। इसके तहत सुबह को अंधेरे में ही चेकिंग की जा रही है। बुधवार को डूंगरपुर, नबाब गेट आदि बिजलीघर क्षेत्रों में चेकिंग की गई, जहां 42 लोगों के यहां बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग होता मिला। कर्मचारियों ने इन लोगों की वीडियो बना ली, जिसके बाद सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें