रामपुर। बुलंदशहर से गायब हुई एक युवती मिलक में हाईवे पर ढाबे के पास बेहोशी की हालत में मिली है। महिला हेल्प लाइन ने पहुंचकर इस युवती को बरामद कर लिया। उसके होश में आने के बाद युवती को उसके परिवार के पास भेज दिया।
181 महिला हैल्प लाइन को बुधवार को सूचना मिली कि मिलक क्षेत्र में हाईवे पर एक ढाबे पर एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी है। महिला हेल्प लाइन सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने इस युवती को कब्जे में ले लिया और फिर उसे अस्पताल लाकर उसका इलाज कराया। इलाज केबाद युवती ने खुद को बुलंदशहर के थाना लगधारी के पौथ गांव निवासी रजनी पुत्री कुंवर सिंह बताया। उसने अपने परिवार के लोगों का फोन नंबर दिया,जिस पर महिला हेल्प लाइन की टीम ने परिवार के लोगों से संपर्क साधा। इसके बाद इस टीम ने रजनी को उसके घर भेजने के लिए मुरादाबाद की 181 हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया। महिला हेल्प लाइन की प्रभारी पूजा कुमारी का कहना है कि परिवार के लोगों से संपर्क के बाद इस युवती को बुलंदशहर भेज दिया गया है। यह युवती दिमागी रूप से कमजोर बताई गई है।