रामपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने जिले के सभी पुलिस कार्यालयों और थानों को तंबाकू मुक्त घोषित कर दिया है। उन्होंने कोटपा अधिनियम 2003 की धारा-चार के तहत जुर्माना लगाने के आदेश कर दिए हैं। बुधवार को तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ रामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीएसए कार्यालय और विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। इस क्रम में बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सभी प्राथमिक एवं उच्च प्रथामिक विद्यालयों को धारा छह के अंतर्गत वाल पेटिंग कराने के निर्देश दिए एवं समस्त विद्यालयों को एवं कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया। इसी क्रम में विद्युत विभाग के एक्सीयन सचिन कुमार ने येलो लाइन मुहिम के तहत तंबाकू से आजादी शीर्षक के साथ विद्युत विभाग के कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया। इस मौके पर डॉ. एसएच खान, रिजवान मोहम्मद खां और अलतमश खां मौजूद रहे।