फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनचौपाल में आईं 17 शिकायतें, निस्तारण के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनसमस्याओं के सामधान के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी के नेतृृत्व में रामपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चौपाल आयोजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर नगर पालिका क्षेत्र के आदर्श कालोनी में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में पहुंचकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वार्ड में साफ-सफाई न होने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने एवं जल निकासी सहित विभिन्न मुद्दों पर 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके यथाशीघ्र निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नगर पालिका क्षेत्र में नियमित भ्रमणशील रहकर लोगों की समस्याओं को चिह्नित कराएं और उनका सर्वोच्च प्राथमिकता से समाधान भी कराएं। चौपाल आयोजन से पूर्व वार्ड के लोगों को चौपाल की जानकारी न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में आयोजित होने वाली चौपालों के बारे में लोगों को पर्याप्त जानकारी रहे, यह अधिशासी अधिकारी सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें