फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेड़ काटने और वीडियो बनाने पर मारपीट, 16 पर प्राथमिकी

Mon, 19 Jan 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद के जयडोली गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। जयडोली गांव में पेड़ काटने और वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मोहल्ला अफगानान निवासी मुरारीलाल का आरोप है कि 16 जनवरी को वह अपने बेटे राजवीर के साथ पेड़ काटने जयडोली गए थे। काम निपटाकर घर लौटते समय रास्ते में हरिओम, गुड्डू, विक्रम, यादराम, वीरपाल, लालबहादुर, रणधीर, सोन्टी और अंगनलाल ने उन्हें रोक लिया और कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में राजवीर के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों को आता देख आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की ओर से जयडोली गांव निवासी रंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसी दिन शाम करीब 5:45 बजे उनका भतीजा सोन्टी सरकारी तालाब के पास पेड़ों की लकड़ी कटने की वीडियो बना रहा था। इसी दौरान संजीव, मोहर सिंह, राजवीर, मुरारीलाल, अमरपाल, विगनेश और गिरीराज वहां पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला किया गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
सीओ देवकीनंदन ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें