रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
शुक्रवार को स्नातक प्रथम वर्ष की पहले सेमेस्टर की परीक्षा का दूसरा दिन था। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पहली पाली में शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा में 77 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 72 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, पांच परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीबीए व्यापार प्रबंधन की परीक्षा में 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी परीक्षा ने अनुपस्थित रहा। तीसरी पाली में वनस्पति विज्ञान की परीक्षा थी। जिसमें 336 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 331 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला डिग्री कालेज में दूसरी पाली में वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत सभी 48 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित नहीं रहा। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। शुक्रवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।