अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में जिला महिला बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ रिकांगपिओ स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार नेगी ने किया। प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 45 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन 48 किलो भार में मुक्ति सारा नेगी ने प्रेरणा नेगी को हराया। वहीं स्नेह लता नेगी ने सुजाता नेगी, नितू कुमारी ने राज प्रभा को हराया। 51 किलोग्राम भार में ज्योति ने वंशिका को हराया। वहीं 54 किलोग्राम भार में गीतांजलि ने तनुजा को हराया। प्रतियोगिता में फाइनल दौर के मुकाबले रविवार को होंगे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र शांडिल, किन्नौर बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष जीसी नेगी, सचिव अशोक नेगी, कोच श्याम रत्न नेगी, सुमन नेगी, टेकचंद नेगी, नेत्र नेगी, कर्मचंद नेगी, संजीव नेगी, ओपी नेगी, टाशी फुनचौक नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।