रामपुर। नक्शे के अनुसार भवन का निर्माण न करने को लेकर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से भवन को सील कर दिया गया है। सीलिंग की कार्रवाई के बाद भवन सिविल लाइंस पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
शहर में अनाधिकृत रूप से भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम अजीतपुर पहुंच गई। यहां अशोक कुमार के भवन का निर्माण हो रहा था, जिसका नक्शा तो पास था लेकिन भवन का निर्माण नक्शे के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। इसको लेकर पूर्व में एक नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। ऐसे में टीम को मौके पर तमाम कमियां मिलीं, जिसके बाद आरडीए ने भवन को सील कर दिया। सचिव बैजनाथ ने बताया कि सीलिंग के बाद भवन को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया है।