रामपुर। विश्व उच्च रक्तचाप जागरूकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं का रक्तचाप परीक्षण कर हाईपरटेंशन होने के कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। आयुर्जीवनम सेवा समिति के चिकित्सकों ने बल्डप्रेशर की जांच की। डॉ. कुलदीप सिंह चौहान के निर्देशन में चिकित्सकों ने 48 अधिवक्ताओं की बीपी का परिक्षण किया। इस दौरान अधिकतर अधिवक्ताओं का बीपी असामान्य पाया गया।
इस मौके पर डॉ. कुलदीप चौहान ने कहा कि धूम्रपान के सेवन करने और पेसिव स्मोकिन्ग के कारण हाईपरटेंशन हो रहा है। अधिवक्ताओं को एक स्वस्थ वातावरण में कार्य करना सुनिश्चित करना होगा। चेंबर में क्लाईंट को स्मोक के लिए मना करना होगा। साथ ही शरीरिक एक्सरसाईज पर ध्यान देना होगा। कहा कि सुबह की स्पीड वाक जिसक कार्डियो एक्सरसाईज भी कहते है को करना जरूरी है। नियत समय पर आहार का सेवन करना और तेज नमक मिर्च मसाला जंक फूड के साथ मानसिक तनाव का पूर्ण परहेज करना होगा। सुबह एक घंटे का हार्टफुलनेस ध्यान बीपी के नियंत्रण में सहायक है।इस मौके पर डॉ. सौरभ सक्सेना, अधिवक्ता विजय क्षत्रिय, अशोक पिपल, देवेंद्र प्रधान, विनोद कुमार, प्रेमपाल, बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, सचिव सतनाम सिंह मट्टू आदि मौजूद रहे।