रामपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम शहीदों एवं स्वस्छता के नाम में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों ने रंग जमा दिया। इस दौरान जहां एक ओर शहीदों को याद किया गया,वहीं दूसरी ओर स्वच्छता का भी संदेश दिया गया। इस दौरान डायट के छात्र-छात्राओं की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए मन मोह लिया। टीम को पहला ईनाम दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला स्वच्छता समिति की ओर से एक शाम शहीदों एवं स्वच्छता के नाम का आयोजन किया गया। कोसी मंदिर रोड स्थित उत्सव पैलेस में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष, डीएम और एसपी किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने आजादी के दीवानों पर आधारित नाटक का मंचन किया। यह नाटक काफी सराहा गया। इस नाटक को प्रथम स्थान भी मिला। इसी तरह चमरौवा विकास खंड के भोलापुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भी देश भक्ति पर आधारित नाटक का प्रस्तुतितकरण किया। बच्चों की यह प्रस्तुति काफी सराही गई। इस टीम को दूसरा स्थान दिया गया। इसी तरह दयावती मोदी अकादमी और सेंट मेरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी देश भक्ति और स्वचछता का संदेश देते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मां तुझे सलाम, संदेशे आते हैं जैसे गीतों पर भी लोग देश भक्ति में डूब गए। इस मौके पर 80 फीसदी रिजल्ट देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर पैक्स के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, एसपी डॉ.विपिन ताडा, सीडीओ शिवेंद्र सिंह, एडीएम उमेश मंगला, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी आदि मौजूद रहे।