फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1248 परीक्षार्थियों ने दी रुहेलखंड विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में तीनों पालियों में 1248 परीक्षार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी। जबकि, 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में प्रथम पाली में बीएससी प्रथम वर्ष जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, एमए उर्दू और एसएसी प्रथम वर्ष के गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में 146 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष जंतु विज्ञान, एमए द्वितीय वर्ष उर्दू और अर्थ शास्त्र विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 831 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 801 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली में बीएससी फाइनल की जंतु विज्ञान, एमए संस्कृत और बीए तृतीय वर्ष फारसी विषय की परीक्षा थी, जिसमें 318 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार को कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करने नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें