फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई:1242 परीक्षार्थियों ने एकाउंटेसी व कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीबीएसई 12 वीं की टर्म-2 की एकाउंटेंसी और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा में 1242 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, दोनों विषयों की परीक्षा में 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

सोमवार को इंटर एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा जिलेभर में बनाए गए 11 केंद्रों पर हुई। इसमें 847 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 826 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी, सेंटमेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेंटपाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 428 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 406 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। इंटर बिजनेस स्टडी विषय की परीक्षा में जिलेभर में 1276 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 1246 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। बगैर मास्क के परीक्षार्थियों और परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों और शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों के अंदर नहीं जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 18 परीक्षार्थियों को ही बैठाया गया था। दो घंटे तक चलने वाली परीक्षा दोपहर 12.30 बजे समाप्त हुई। सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि सोमवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें