फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी का जल स्तर फिर बढ़ा,बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी का जल स्तर फिर बढ़ा,बढ़ी चिंता
विज्ञापन

रामपुर। उत्तराखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नदियों का जल स्तर बढ़ाना शुरू कर दिया है। कोसी नदी में बीस हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया,जिसके बाद नदी किनारे रह रहे लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। कई गांव के किनारे तक पानी आ जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है,जिससे अब नदियों का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गाय है। कल रात से रुक-रुक कर बारिश शुरू हुई। रामपुर शहर में बृहस्पतिवार को तो बारिश नहीं हुई,लेकिन उत्तराखंड में हुई बारिश की वजह से रामनगर बैराज से बृहस्पतिवार को 20 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया। बारिश के चलते कोसी नदी इस वक्त 193.24 मीटर तक पहुंच गया है,जबकि खतरे का निशान 197.83 मीटर है। कोसी नदी का जल स्तर मामूली रूप से बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। नदी किनारे स्थित स्वार, टांडा व सैदनगर के साथ ही सदर क्षेत्र के तमाम गांवों के लोगों की बैचेनी बढ़ने लगी है। कोसी के अलावा पीलाखार नदी में भी हलचल बढ़ी है इस वक्त पीलाखार में 180.83 मीटर पानी चल रहा है यह नदी खतरे के निशाने से चार मीटर नीचे बह रही है। कोसी, पीलाखार के साथ ही रामगंगा नदी अभी शांत चल रही है। सैदनगर क्षेत्र के बजावाला, इमरता, रवन्ना, अहमदाबाद, प्रानपुर का मझरा, बिचपुरी गांव के पास तक पानी पहुंच गया। पसियापुरा चांदपुर पानी से पूरी तरह घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें