फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 12 होम्योपैथी अस्पतालों को मिलेगा अपना भवन

Wed, 10 Dec 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में संचालित 14 में से 12 होम्योपैथी अस्पतालों को जल्द अपने भवन मिल जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद जिले के सभी होम्योपैथी अस्पताल अपने विभागीय भवन में संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में होम्योपैथी विभाग की ओर से 14 अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 12 अस्पताल दूसरे विभागों की बिल्डिंग में संचालित हो रहे हैं। किसी अस्पताल का ठिकाना सीएचसी से में है तो किसी का पीएचसी में है। जहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से स्टाफ से लेकर मरीजों तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में होम्योपैथी विभाग की ओर से शासन को जमीन की डिमांड भेजी गई है। शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव के तहत होम्योपैथी चिकित्सालय के लिए भवन निर्माण की कवायद जल्द शुरू होगी। विभाग के मुताबिक इतनी जमीन होनी चाहिए, जिसमें दो कमरे , एक हाल ,शौचालय और दवा स्टोर की सुविधा हो सके ।
-
- अस्पताल निर्माण के लिए भेजा 45 लाख का प्रस्ताव
रामपुर। परम गांव में होम्योपैथी अस्पताल के लिए 45 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जमीन का चिह्निकरण हो चुका है। भवन निर्माण का कार्य कराए जाने को लेकर शासन को 45 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट जारी होने के बाद अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


तीन अस्पतालों के लिए जमीन हुआ चिह्निकरण
रामपुर। होम्योपैथी अस्पताल के लिए निर्माण के लिए शाहबाद, टांडा और बिलासपुर में जमीन के चिह्निकरण का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इन स्थानों पर अस्पताल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए होम्योपैथी विभाग की ओर से बजट की मांग को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

इन स्थानों पर अस्पतालों के लिए मांगी जमीन
रामपुर। जिले में आठ होम्योपैथी अस्पताल अन्य विभाग की बिल्डिंग में संचालित किए जा रहे हैं, इन अस्पतालों को अभी तक अपनी अपने भवन नहीं मिल सके हैँ। जिले के मिलक, पटरिया, ज्वालानगर,खौद, खेमपुर, स्वार, टांडा बादली और बेगमावाद में जमीन की मांग को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

-
जिलेभर में 14 होम्योपैथी अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें 12 अस्पताल अन्य विभाग की बिल्डिंगों में चल रहे हैं। हमने शासन से जमीन की मांग को लेकर प्रस्ताव भेजा है। साथ ही परम में चल रहे अस्पताल के लिए जमीन का चिह्निकरण हो चुका है। इसके भवन निर्माण के लिए शासन को 45 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. बीएल श्रीवास्तव, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें