फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए
विज्ञापन

क्रासर---
आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर छह हुए डिस्चार्ज, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 69
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। जिले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। साथ ही छह लोगों को आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 69 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को 16 नए मामले सामने आए थे, तो शुक्रवार को 12 नए मामले आए। जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उसमें एक जिला कारागार का बंदी भी शामिल है। इसके अलावा शुक्रवार को आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर छह लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के इस्तेमाल पर प्रशासन की ओर से जोर दिया जा रहा है, लेकिन लोग असावधानी बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर इक्का-दुक्का लोग ही मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र खरीदने से लेकर चालान जमा कराने के दौरान ना तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रख रहे हैं और ना ही मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो सकती है। सीएमओ डॉ. संजीव यादव का कहना है कि कोरोना के संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने के साथ-साथ मास्क का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी गाइड लाइन जारी कर लोगों से मास्क का इस्तेमाल कर पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें