रामपुर। जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को कुछ हद तक दूर करने के लिए 11 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें आठ चिकित्सकों को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (अर्बन पीएचसी) में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा तीन चिकित्सकों की नियुक्ति अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा चिकित्सकों के 22 रिक्त पदों को भरने के लिए 31 जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू हुआ था। साक्षात्कार के बाद चयनित चिकित्सकों की मेरिट सूची सीएमओ कार्यालय में चस्पा कर दी गई है।
चिकित्सकों की तैनाती से अर्बन पीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्ति होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी सुधार आएगा। इससे स्वास्थ्य विभाग को भी राहत मिलेगी।
-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू कराया गया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 चिकित्सकों की तैनाती की सूची जारी की गई है। सभी चिकित्सक विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ